बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो एक रिश्ते में तो बंधे है, लेकिन उन्होंने कभी भी मीडिया या लोगों के सामने अपने प्यार को नहीं स्वीकारा। इन्ही कलाकारों में शुमार है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का नाम भी। दिशा और टाइगर पिछले काफी सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि ये दोनों कभी भी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं करते, लेकिन बॉलीवुड में गलियारों में इनके प्यार के चर्चे होते रहते हैं। इन्हें अक्सर एक साथ घूमते हुए देखा जाता है। ये दोनों रिश्ते में हैं अब इस बात पर खुद टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने मुहर लगाई है।
टाइगर और दिशा के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ का खुलासा
दिशा और टाइगर एक दूसरे के साथ एक रिश्ते में बंधे हुए हैं, इस बात का खुलासा अब खुद टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ ने किया है। जैकी श्रॉफ ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि टाइगर जब 25 साल के थे तबसे वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि जैकी श्रॉफ ने दिशा का नाम अपने इस इंटरव्यू में नहीं लिया पर उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें पहले इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो अपने भविष्य को लेकर क्या सोच रहें हैं।