दुनिया में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री वो जगह है जिसने सिनेमा के फैंस को कई उम्दा सितारे और कई यादगार फिल्में दी हैं। हिंदी सिनेमा आज पूरी दुनिया में अपनी फिल्मों के लिए मशहूर है। हॉलीवुड की फिल्में भले ही अपने अलग सब्जेक्ट और बड़-बड़े सेट के लिए जानी जाती हैं लेकिन फिल्म प्रोडक्शन के मुकाबले वो आज भी हमसे पीछे है। बॉलीवुड में अब तक ना जाने कितनी फिल्में बनकर रिलीज हो चुकी हैं और हर साल कई फिल्में रिलीज होती रहती हैं। आज हम आपको कुछ खास फिल्मों के कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं। आप इन मजेदार किस्सों को सुनकर दंग रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों के मजेदार किस्से...
मजेदार किस्सों की इस फेहरिस्त में फिल्म 'शोले' के गब्बर से लेकर अमिताभ बच्चन की 'सिलसिला' और करीना कपूर खान की फिल्म 'हीरोइन' सब शामिल हैं। आपने कई फिल्मों में बड़े ही मजे से देखा होगा और फिल्मों की कहानी या कुछ सीन्स आपको जरूर पसंद आए होंगे। ऐसे ही कुछ खास किरदार और सीन्स के अनसुने किस्से और उनके पीछे छिपी कहानी आपको बताई जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं रोचक बातें, जिन्हें सुनकर आपको मजा आने वाला है।