फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान बंगला, कीमत 173 करोड़ रुपये, देखें अंदर की तस्वीरें

Wed, 09 Jun 2021 10:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं।  उनके जन्मदिन पर अनिल कपूर ने अपनी बेटी की ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अनिल कपूर ने इन तस्वीरों के जरिए अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दिखाया है

तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ''हमेशा अपने सपनों के पीछे भागने वाली और अपने दिल की सुनने वाली लड़की सोनम कपूर! तुम्हें हर दिन बढ़ते हुए देखना, एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे बच्चे मिले। आप मजबूत हैं। दयालु बने रहना और आगे बढ़ना।'' 
 

 

विज्ञापन

2 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर ने आगे लिखा- ''आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते। जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा, मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी याद आती है।'' बता दें सोनम कपूर ज्यादातर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ला वाले घर में रहती हैं। ये घर बेहद आलीशान है। चलिए आज हम आपको उनके दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरें दिखाते हैं।

विज्ञापन

3 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम के पति आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है। खबरों की मानें तो दिल्ली में स्थित उनके घर की कीमत 173 करोड़ रुपये है। आनंद आहूजा दिल्ली के मशहूर बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वो 'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर हैं। 

4 of 8
सोनम कपूर, आनंद - फोटो : Social media
यह बंगला बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही सुंदर है। सोनम कपूर शादी के बाद इसी घर में रहती हैं। ये घर 3170 स्कवॉयर फीट के एरिया में फैला हुआ है। लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में भी आनंद आहूजा का भी घर है। 
विज्ञापन

5 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन हरीश आहूजा के बेटे हैं, जो कि इंडिया के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस शाही एक्सपोर्ट के मालिक हैं। आनंद आहूजा के एक्सपोर्ट हाउस में कई ब्रैंड्स का नाम शामिल है। जैसे GAP, TOMMY, BHANE और Veg Non-Veg (स्नीकर ब्रैंड)
विज्ञापन

6 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों में आप सोनम के घर के अंदर का नजारा देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम ने अपने घर को कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग है। यह उनके लंदन वाले घर की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
आनंद और सोनम की मुलाकात 2014 में हुई और तभी ये दोनों एक साथ हैं। आपको बता दें सोनम ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें