आपने भूत प्रेतों की किस्से कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, इसे आप सिर्फ आम लोगों की मनगढ़ंत कहानियां समझते होंगे। लेकिन ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनका कभी न कभी भूतों से सामना हो चुका है। यहां हम फिल्मों वाले भूत की बात नहीं कर रहे बल्कि असल जिंदगी में बॉलीवुड सितारों के साथ हुए हादसों की बात कर रहे हैं, जिसे याद करके आज भी डर जाते हैं। आज जानिए हेमा मालिनी से जुड़े किस्से के बारे में, जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहतीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंरटव्यू में किया था।
दरअसल, बात उन दिनों की है जब हेमा मालिनी फिल्म इंटस्ट्री में नई नई आईं थीं। वह पहले मुंबई के बांद्रा स्थित मानवेंद्र अपार्टमेंट्स में शिफ्ट हुई थीं लेकिन वो फ़्लैट बहुत छोटा था। वह अपने माता पिता के साथ रहती थीं। कामयाबी मिलने के साथ ही उन्होंने घर बदलने का फैसला किया। जिसके बाद वह जुहू में 7वीं रोड पर स्थित एक बंगले में शिफ्ट हुए।