सनी देओल
- फोटो : file photo
प्रकाश कौर कभी मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पति की दूसरी शादी के दर्द को वो भी मीडिया से छिपा ना सकीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पति की दूसरी शादी और बॉबी के बारे में बात की।उन्होंने कहा- सिर्फ वो (धर्मेंद्र) ही क्यों, कोई भी आदमी मुझमें और हेमा में से हेमा को ही चुनता और लोग उन्हें गलत कैसे कह सकते हैं? इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं। वो दूसरी शादी भी कर रहे हैं। जबकि हेमा मालिनी के लिए उन्होंने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि वो किस दौर से गुजर रही हैं। उन्हें भी अपने परिवार का और रिश्तेदारों का सामना करना पड़ रहा होगा। लेकिन यदि मैं उनके जगह होती तो मैं ऐसा कभी नहीं करती। एक औरत के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स समझ सकती हूं, लेकिन एक मां और पत्नी के तौर पर मैं उनकी फीलिंग्स को सही नहीं मानती।