फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के जन्मदिन और मॉडल का पीएम मोदी पर बयान सहित ये बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 16 Oct 2019 12:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini,Vikuonuo Sachu - फोटो : amar ujala
हेमा मालिनी आज मना रही हैं अपना जन्म
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा हेमा मालिनी का जन्मदिन 16 अक्टूबर को होता है। हेमा मालिनी अपने समय में बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहीं जिन्हें खूबसूरती के अलावा बेहतर अभिनय के लिए पहचाना जाता था। हेमा मालिनी ने दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। धर्मेंद्र को हेमा से दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदलना पड़ा था। धर्मेंद्र की दूसरी शादी से उनके फैंस काफी समय तक उनसे खफा भी रहे। इन सबके बीच लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रकाश कौर ने भी पति की दूसरी शादी पर अपने दिल का दर्द बयां करने में देरी नहीं की।  

पढ़ें: हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने भी बयां किया था दिल का दर्द, जानिए क्या कहा था ?
विज्ञापन

2 of 5
mohena singh - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी बनीं मंत्री सतपाल महाराज की बहू
टीवी एक्ट्रेस और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हरिद्वार में सुयश रावत संग सात फेरे लिए। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। अपने राज्य की राजकुमारी की शादी देखने के लिए करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे। 

पढ़ें: मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
koena mitra - फोटो : voot
बिग बॉस 13 पर कोएना मित्रा का खुलासा
'बिग बॉस' 13 के पहले एलिमिनेशन में अभिनेत्री कोएना मित्रा घर से बाहर हो गई हैं। उनके फैंस को भी उम्मीद नहीं थी कि कोएना दूसरे हफ्ते ही घर से बाहर हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर इस वजह से कोएना के फैंस ने सलमान खान और मेकर्स पर गुस्सा निकाला। अब पहली बार कोएना ने अपना रिएक्शन दिया है।

पढ़ें: Bigg Boss 13: कोएना के बाहर होते ही भड़कीं ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर सलमान पर निकाली भड़ास

4 of 5
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस मंत्री पीसी शर्मा ने हेमा मालिनी को लेकर दिया विवादित बयान
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। भोपाल में पीसी शर्मा ने कहा, "ये वाशिंगटन और न्यूयॉर्क की सड़कें थीं कैसी? पानी गिरा जमके और यहां गड्ढे ही गड्ढे हो गए, कैलाश विजयवर्गीय के जो गाल हैं वैसी हो गई। 15-20 दिन में चकाचक सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी हो जाएंगी।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikuonuo Sachu - फोटो : social media
ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल का पीएम मोदी को लेकर बयान
मिस कोहिमा ब्यूटी पीजेंट 2019 का आयोजन हाल ही में किया गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ब्यूटी कॉन्टेंस्ट के दौरान मॉडल्स से कई तरह के सवाल जवाब किए गए। इनमें से एक मॉडल ने ऐसा जवाब दिया कि देखते ही देखते वो चर्चा में आ गईं।

पढ़ें: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा पीएम मोदी से जुड़ा सवाल, बोलीं- 'मेरी सलाह है गाय से ज्यादा...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें