बड़े पर्दे पर साल 1979 में रिलीज हुई गुलजार की फिल्म ‘मीरा’ में शीर्षक रोल करने वाली अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने अब अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के पौराणिक नगर वृंदावन के बारे में दुनिया भर में प्रचार प्रसार करने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने गहन शोध के बाद एक कॉफी टेबल बुक तैयार कराई है, जिसका विमोचन करने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर खास तौर से पधारे। इस मौके पर शत्रुघन सिन्हा, जितेंद्र, रंजीत, जैकी श्रॉफ, ईशा देओल जैसे सितारों के अलावा निर्देशक अनिल शर्मा और रमेश सिप्पी की उपस्थिति ने इस शाम को खास बना दिया।