यह बात है उस दौर की जब फिल्मों में नाच-गाना करने वाली हीरोइनों को न तो दर्शक सम्मान से देखते थे, न ही इंडस्ट्री के लोग। तीन घंटे की फिल्म में बस चंद मिनट के लिए डांसर आतीं और दर्शक तालियां पीटते। डांसर का नाम तक जानने में भी शायद ही कोई दिलचस्पी दिखाता हो लेकिन, फिर आया हेलन का जमाना। वह न सिर्फ लोगों की नजरों में ठहर गईं, बल्कि लोगों का नजरिया ही बदल डाला। बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' कही जाने वाली हेलन को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया। उनकी कला को सम्मान दिया। आज भले ही हेलन चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हैं, लेकिन कला के कद्रदान आज भी उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लेते हैं। 'मेरा नाम चिन चिन चू', 'यम्मा यम्मा', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसे आइटम नंबर्स देने वाली हेलन का आज जन्मदिन है, आइए जानते हैं इनके बारे में...