फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suspense Thriller Movies: दृश्यम 2 की तरह इन फिल्मों की कहानी भी घुमा देगी आपका सिर,ओटीटी पर आज ही देख डालें

Mon, 21 Nov 2022 06:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 60 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सस्पेंस ड्रामा से भरपूर यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि 'दृश्यम 2' से पहले भी सिर घुमा देने वाली कहानी पर फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bollywood Movies: पाकिस्तान में बैन हो चुकी हैं खान से लेकर खिलाड़ी तक की ये धांसू फिल्में, जानें क्या है वजह
विज्ञापन

2 of 5
कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी
विद्या बालन स्टारर कहानी अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। टिकट खिड़की पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 55.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Bigg Boss 16: टीना दत्ता-शालीन भनोट के रिश्ता का सच बाहर लाएंगी सौंदर्य शर्मा, अर्चना संग बनाया मास्टर प्लान
विज्ञापन

3 of 5
बदला - फोटो : सोशल मीडिया
बदला
कहानी की तरह इस फिल्म का निर्देशन भी सुजॉय घोष ने ही किया था। फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। रेड चिलीज के बैनर तले बनी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही थी। फिल्म का सस्पेंस लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर कभी भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
Govinda Naam Mera Trailer: शादी के बाद अब विक्की कौशल के रिपोर्ट कार्ड की बारी, धड़क के निर्देशक की जमकर तारीफ

4 of 5
फॉरेंसिक - फोटो : सोशल मीडिया
फॉरेंसिक
विक्रांत मैसी स्टारर यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज  किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जी5 पर फिल्म को देखा जा सकता है।
Bigg Boss 16: सलमान खान से शो से बेघर हुए गौतम विग, फूट-फूट कर रोईं सौंदर्य शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक
फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म सस्पेंस  से भरपूर है। फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फरहान की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। साल 2010 रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विजय लालवानी ने किया था। अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद है। खाली समय में इस फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है।
She Too: ‘मी टू’ का फायदा उठाने वालों का सनसनीखेज खुलासा, पूजा बेदी ने इंडियाज सन्स के जरिये दिखाया सच को आईना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें