ऐश्वर्या शंकर, रोहित दामोदरन
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के दिन यानि आज मशहूर फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी टीएनपीएल क्रिकेटर रोहित दामोदरन से हो गई। रोहित और ऐश्वर्या ने बेहद ही निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए।हालांकि उनके विवाह समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे। बता दें कि फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या जहां पेशे से डॉक्टर हैं तो वहीं रोहित क्रिकेटर हैं। रोहित तमिलनाडु प्रीमियर लीग में मदुराई पैंथर के लिए लीग लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं। रोहित के पिता और उद्योगपति दामोदरन इस टीम के मालिक हैं। दुल्हन के लिबास में ऐश्वर्या शंकर बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने मैरून और गोल्डन रंग का लंहगा पहना था साथ ही सोने के गहनों से अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया था। वहीं रोहित सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आए थे जिस पर मैरून रंग की कढ़ाई थी। रोहित भी दूल्हे के लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
शुभ विवाह: फिल्ममेकर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने रोहित संग लिए सात फेरे, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम एमके स्टालिन