हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में बड़े परदे के लिए काम करते हुए 21 साल गुजार चुके निर्देशक हंसल मेहता के करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘शाहिद’ रही है। इसी फिल्म के लिए हंसल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। हंसल उसके बाद से बतौर निर्देशक लगातार ऐसी फिल्में बना रहे हैं जिनकी कहानियां सार्थक हैं और जिनका कलेवर कमर्शियल। ‘सिटी लाइट्स’, ‘अलीगढ़’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्मों के साथ ही उनकी बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ भी सुपरहिट रही। बताते हैं कि ये सीरीज पहले नेटफ्लिक्स के पास गई थी। लेकिन, नेटफ्लिक्स के भारतीय प्रभारियों को ये सीरीज समझ नहीं आई। और रिलीज के बाद इसी सीरीज ने ओटीटी सोनी लिव को नेटफ्लिक्स के कंपटीशन में ला खड़ा किया है।