हवा सिंह और हवा सिंह का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'हवा सिंह' बायोपिक के बारे में बात करते हुए निर्देशक प्रकाश बताते हैं, 'हवा सिंह की कहानी प्रेरणादायी है, यह एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो एक छोटे से गांव का है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर कुछ ही सालों में पहले राज्य, फिर देश और बाद में दुनियाभर का चाहता बॉक्सर बन जाता है।' 'हवा सिंह' के रोल में सूरज को कास्ट करने के बारे में प्रकाश कहते हैं, 'फिल्म की कहानी सुनाते हुए सूरज की तल्लीनता और बाद में वर्कशॉप और तैयारी के दौरान सूरज की ईमानदारी से की जा रही कड़ी मेहनत ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। सूरज में मुझे हवा सिंह के किरदार को लेकर एक अच्छी समझ दिखाई देती है और वह किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं।'