अपकमिंग वेब सीरीज की स्टारकास्ट के साथ महेश भट्ट
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महेश भट्ट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जियो स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स की वेब सीरीज की स्टार कॉस्ट को पेश करते हैं। यह एक नाटकीय प्यार की कहानी होगी जो 70 के दशक के हिंदी सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें अमला पॉल, ताहीर राज भसीन, अमृता पुरी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित की जाएगी।' हालांकि वेब सीरीज का नाम और इसकी रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।