हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Elections) की मतगणना जारी है। हरियाणा में कुल 90 सीटे हैं जिन पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी चुनाव मैदान में कई सितारे उतरे जिसमें टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का नाम शामिल है। सोनाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरीं, हालांकि उन्हें करारी हार मिली है।