फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र-सनी देओल सहित इन पांच बाप-बेटों ने बॉलीवुड में खूब कमाया नाम

Thu, 24 Oct 2019 03:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sunil, Sanjay, Ajay and Veeru - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं जिनके पिता और बेटे दोनों ने ही खूब नाम कमाया। इन सितारों में धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल तक और अजय देवगन से लेकर वीरू देवगन का नाम शामिल है। जहां एक ओर वीरू ने बतौर स्टंट डायरेक्टर बहुत नाम कमाया तो वहीं उनके बेटे अजय देवगन ने 'देवगन खानदान' का नाम और रौशन किया। ऐसा ही कुछ हाल जैकी श्रॉफ और टाइगर का है। जानिए उन पांच बाप-बेटों के बारे में जो हिट हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
धर्मेंद्र-सनी देओल
देओल खानदान की भी सिनेमाजगत में खास जगह है। 'शोले', 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों से धर्मेंद्र ने लंबे अरसे तक सिनेमाजगत में राज किया तो वहीं उनकी इस विरासत को सनी ने आगे बढ़ाया। सनी देओल ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। सनी ने ना केवल अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि उनके फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ बोले गए डायलॉग लोग आज भी बड़े चाव से दोहराते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sanjay dutt and sunil dutt - फोटो : file photo
सुनील दत्त-संजय दत्त
सुनील दत्त और संजय दत्त का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। इन दोनों सितारों ने सिनेमाजगत में खूब नाम कमाया। सुनील दत्त भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों में निभाए गए उनके दमदार किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिता की तरह संजय ने भी अपने अभिनय से बॉलीवुड में खास जगह बनाई। 

4 of 6
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
वीरू देवगन- अजय देवगन
हिंदी सिनेमाजगत में वीरू देवगन (Veeru Devgan) हमेशा याद किए जाएंगे। वीरू देवगन आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका काम हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेगा। वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया है। खास बात यह है कि अपने बेटे अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी कई फिल्मों में भी वीरू देवगन ने एक्शन सीन डायरेक्ट किए। जहां एक ओर वीरू ने पर्दे के पीछे रहकर नाम कमाया तो वहीं उनके बेटे अजय ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय का लोहा मनवाया। यहां तक कि उन्हें 'सिंघम' कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor - फोटो : file photo
ऋषि कपूर-रणबीर कपूर
ऋषि कपूर हाल ही में कैंसर मुक्त हुए हैं। ऋषि ने सिनेमाजगत में लंबे वक्त तक राज किया। अब ऋषि के ही पद चिन्हों पर उनके बेटे रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर ने सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। बर्फी और संजू जैसी फिल्मों से रणबीर ने साबित कर दिया कि वह अभिनय के मामले में अपने पिता से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter
जैकी श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ
इन सितारों में जैकी श्रॉफ और टाइगर भी हैं। जहां एक ओर जैकी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं तो वहीं टाइगर श्रॉफ भी उनसे कम नहीं है। टाइगर ने भी कम समय में पिता की तरह कई हिट फिल्में दीं। यहां तक कि वह सिनेमाजगत में बतौर एक्शन हीरो जाने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- रमेश तौरानी ने फिर से रखी दिवाली पार्टी, सलमान, प्रीति और सोनाक्षी सिन्हा सहित ये सितारे आए नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें