फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनते रिश्ते: विक्की कौशल को डेट कर रहीं कटरीना कैफ, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने इशारों-इशारों में खोल दी पोल

Wed, 09 Jun 2021 04:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल, हर्षवर्धन राणे - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की शीला कटरीना और उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। इन दोनों ने भले ही अपने प्यार को दुनिया से कितना भी छुपाया हो, लेकिन अब एक अभिनेता हैं जिन्होंने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इस अभिनेता का नाम है हर्षवर्धन कपूर जोकि अनिल कपूर के सुपुत्र हैं और बॉलीवुड अभिनेता हैं। हर्षवर्धन ने ये साफ कर दिया कि  कटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या कहा हर्षवर्धन कपूर ने

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। दरअसल इस अभिनेता से बॉलीवुड के उस कपल के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो कपल हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, "विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है?शायद!  मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि वो अपने रिश्ते को लेकर खुले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना-विक्की ने कभी नहीं की अपने रिश्ते पर बात

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी भी रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात से इनकार भी नहीं किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान जब विक्की से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो कटरीना को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने इस बात का जवाब न देने का फैसला किया। विक्की ने कहा था, 'मैं उम्मीद करता हूं आप इसका आदर करें। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातचीत नहीं करना चाहता क्योंकि अगर मैं बात करूंगा तो यह एक मुद्दा बन जाएगा और उसमें कुछ सही और गलत चीजें जोड़ दी जाएंगी। ये कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने जीवन में नहीं आमंत्रित करता।'
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना के घर जाते हुए विक्की कई बार हुए स्पॉट
 

विक्की अपने मुंह से भले ही इस बात को न स्वीकार करें कि वो बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के प्यार में गिरफ्तार हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें बहुत कुछ बोल देती हैं। उरी अभिनेता को अक्सर कटरीना कैफ के घर जाते हुए देखा गया है। इन दोनों को एक-साथ पार्टी करते हुए भी मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। कटरीना कई बार विक्की की टी-शर्ट पहने भी दिखाई दी हैं।

4 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
विक्की के साथ कटरीना ने बिताई छुट्टियां?

कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन कहीं न कहीं उनके प्यार की हकीकत दुनिया के सामने आ ही जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की ने साथ में छुट्टियां भी बिताई हैं। कटरीना अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक कटरीना ने एक ऐसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं जिसमें विक्की की झलक दिखाई दी। हालांकि कटरीना ने वो फोटो बाद में हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकी कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
करण जौहर के चैट शो से हुई थी इनकी कहानी 

साल 2018 में जब कटरीना कैफ करण जौहर के शो में पहुंची थीं तो उस समय उनसे ये सवाल किया गया था कि वो आज के युवाओं में किसके साथ फिल्म करना चाहती हैं। इस बात का तुरंत जवाब देते हुए कटरीना कैफ ने विक्की कौशल का नाम लिया था और कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी और विक्की की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी लगेगी। जब विक्की को कटरीना के इस जवाब के बारे में करण ने बताया तो ये सुनकर वो खुशी से 'बेहोश' को गए। लेकिन जब उन्हें कटरीना की इस बात पर जवाब देने के लिए कहा गया तो उन्होंने इस अभिनेत्री के तारीफ के पूल बांध दिए। अनजाने में ही सही लेकिन हर्षवर्धन कपूर ने इस बात पर तो मुहर जरूर लगा दी कि कटरीना और विक्की कौशल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब पता नहीं ये स्टेटमेंट हर्षवर्धन पर भारी पड़ेगा या नहीं। लेकिन प्रशंसकों को इंतजार है तो बस इनकी जुबानी इनके प्यार की कहानी सुनने का। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें