आज के दिन 21 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था 'जोश'। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली। फिल्म ने कमाई भी अच्छी की लेकिन 21 साल पहले किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म की लागत के दोगुना कमाई भी न कर पाने को अच्छा नहीं माना जाता था। अब जबकि फिल्म अपनी लागत भर कमाकर हिट होने के लिए इतराने लगती है, तब 16 करोड़ में बनी फिल्म जोश को बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई के बावजूद फ्लॉप का तमगा दिया गया था। और, वह इसलिए क्योंकि फिल्म वाकई लोगों को पसंद नहीं आई। फिल्म ने कमाई की थी मंसूर खान, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के नाम पर आए लोगों की वजह से। लेकिन मंसूर खान की ब्रांडिंग पर ये फिल्म इतना बड़ा धब्बा साबित हुई कि इसके बाद से अब तक उन्होंने कोई दूसरी फिल्म निर्देशित नहीं की है।
शाहरुख - ऐश्वर्या (भाई-बहन)
सलमान खान, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान अगर किसी फिल्म में हों तो जाहिर है, आप लपककर उस फिल्म की टिकट तुरंत बुक कराएंगे और वह भी एडवांस में। बता दें, फिल्म जोश में शाहरुख, ऐश्वर्या तो नजर आए लेकिन सलमान ने अपने कदम पीछे कर लिए। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। यहां तक की 'जोश' फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने किंग खान की बहन का किरदार भी निभाया था। 'जोश' फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। आइए बताते हैं इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से ...