करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी । इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक, केएल राहुल और करण जौहर की कड़ी आलोचना की गई। ये मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। खबर है कि महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के लिए हार्दिक पंड्या-केएल राहुल समेत करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
karan johar
करण जौहर ने कुछ दिनों पहले इस मामले को लेकर सफाई दी थी। करण जौहर ने कहा था, 'ये मेरा प्लेटफॉर्म है । मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं । यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है। ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए। यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है ।'
विज्ञापन
3 of 7
karan johar
'ये बात ऐसे लेवल पर पहुंच गई जिस पर मेरा कंट्रोल नहीं है । मैं खुद की सफाई नहीं दूंगा । मैंने बस उन दोनों से वही सवाल पूछे जो मैंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से पूछे थे। मैं सिर्फ सवाल पूछता हूं। वहां से क्या जवाब आएगा ये मेरे बस में नहीं है। मैं शर्मिंदा हूं कि मेरे शो में आने के बाद उन्हें ये सब झेलना पड़ा ।'
4 of 7
करण जौहर
- फोटो : ANI
पंड्या ने चैट शो में करण से बातचीत के दौरान महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी जिसे आपत्तिजनक माना गया। दिसंबर में इस शो को टेलीकास्ट किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद ऑनलाइन चैनल हॉटस्टार ने इसे अपने चैनल से हटा दिया था। इस बयान के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को निलंबित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
5 of 7
karan johar
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया था। जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हटा था तो करण जौहर ने भी राहत की सांस लेते हुए खुशी जाहिर की थी। गौरतलब है कि शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।'
विज्ञापन
6 of 7
हार्दिक पांड्या
शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।' उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।
सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा। वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के समर्थन में कई सितारे खड़े नजर आए। दोनों के बयानों को निराशाजनक बताया लेकिन गलती स्वीकार करने के बाद उन्हें माफ करने के लिए भी बोला था।