रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है। इसी साल 9 सितंबर को रिलीज हो रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी एक साथ रिलीज होगी। फिल्म को थ्रीडी में रिलीज करने की योजना है।