फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे: 47 साल के हो गये 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप, सलमान पर लगाया था करियर बर्बाद करने का आरोप

Mon, 06 Sep 2021 01:46 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव सिंह कश्यप, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप 47 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 6 सितंबर 1974 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' डायरेक्ट की थी, जो कि साल 2010 में आई थी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था। बता दें कि अभिनव कश्यप मशहूर डायरेक्टर अनुराग  कश्यप के भाई हैं।

अभिनव ने अपनी पोस्ट में लिखा था, सुशांत की मौत ने यशराज फिल्म्स के टैलंट मैनजमेंट एजेंसी की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए, जिसने हो सकता है उन्हें आत्महत्या की तरफ धकेला हो। हालांकि, ये जांच अधिकारियों को करनी है। ये लोग आपका करियर नहीं बनाते, बर्बाद कर देते हैं। मैं खुद एक दशक से ये झेल रहा हूं। 
विज्ञापन

2 of 5
सलीम खान, अभिनव सिंह कश्यप, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
'दबंग' के वक्त अरबाज खान और उसके बाद से हमेशा। इस पोस्ट में अभिनव ने 'दबंग' के बाद के अगले 10 साल की कहानी बताई थी। उन्होंने लिखा था कि 'दबंग 2' की मेकिंग से उन्हें बाहर निकलने का कारण अरबाज खान और सोहेल खान का उनके करियर पर कंट्रोल की कोशिश था। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनको काफी डराया और धमकाया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप, अभिनव सिंह कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव ने लिखा था कि अरबाज ने उनका श्री अष्टविनायक फिल्म्स के साथ चलने वाला प्रोजेक्ट बिगाड़ दिया था। यह प्रोजेक्ट उन्होंने राज मेहता के कहने पर साइन किया था। मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए। इसके बाद जब मैं वायकॉम गया था, सोहेल खान ने उसके सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी। मुझे साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये 90 लाख इंटरेस्ट के साथ लौटानी पड़ी। फिर मैंने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म 'बेशरम' की तो सलमान खान और उनका परिवार फिल्म रिलीज में रोड़े डालने लगा। 

4 of 5
अभिनव सिंह कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के रिलीज से पहले मुझ पर कीचड़ उछाला गया और नेगेटिव कैंपेन चलाया गया। जिसके कारण डिस्ट्रिब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए। मुझे मारने और परिवार की फीमेल मेंबर्स के साथ रेप तक की धमकियां दी गईं। इसके कारण मेरे और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram Post
मेरा परिवार बिखर गया। जब मैं 2017 में एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो मेरी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने सलमान खान के परिवार को इस जहरीले तालाब का हेड बताया था। उन्होंने कहा था कि ये परिवार डराने-धमकाने के लिए पैसे, पॉलिटकल पावर और अंडरवर्ल्ड का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें