अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री शांतिप्रिया तो आप सभी को याद होंगी। शांतिप्रिया की मुस्कुराहट और उनकी बड़ी-बड़ी आंखो ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया था। साल 1994 में शांतिप्रिया को फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में देखा गया था लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। पिछले करीब 27 साल से शांतिप्रिया पर्दे से दूर है। हालांकि बीच-बीच में शांति प्रिया ने अपना कमबैक करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हुईं।
तमिल तेलुगू फिल्मों का रही हिस्सा
अक्षय कुमार के साथ हिन्दी फिल्म जगत में कदम रखने से पहले शांतिप्रिया ने तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम किया। 22 सितंबर 1969 में आंध्रप्रदेश में जन्मी शांतिप्रिया ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1987 में आई तमिल फिल्म 'एंगा ओरु पाटुकरन’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा में 24 से अधिक फिल्में की। शांतिप्रिया तमिल फिल्म जगत का एक बड़ा नाम थीं।