तब्बू हिंदी फिल्म जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। चाहे बात चांदनी बार की करें या फिर मकबूल या हैदर की, तब्बू ने अपनी अदाकारी से देश-विदेश में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाया है। 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है। छोटी उम्र में ही उनकी मां-रिजवाना और पिता-जमाल हाशमी का तलाक हो गया था।
हमेशा चर्चा में रहीं तब्बू
छेड़छाड़ का मामला हो या साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ अफेयर, तब्बू की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। अभिनेत्री गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगी। तब्बू एक सक्सेसफुल फिल्म एक्ट्रेस हैं जो लगभग 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। आइए डालते हैं एक नजर उनके करियर और निजी जीवन के कुछ पहलुओं पर...