सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी की शादी के बारे में खुलासा 1990 में हुआ। सनी की शादी की तस्वीर एक मैगजीन ने अपने कवर पर छाप दी थी और तब सनी ने खुद बताया कि वो शादीशुदा हैं। सनी देओल और पूजा देओल साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादीशुदा सनी का नाम अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया और रवीना टंडन से जुड़ा। खबरें ये भी आईं थी कि पूजा ने कई बार सनी देओल से शादी तोड़ने की भी धमकी दी थी। सनी की शादी की खबर लगते ही अमृता सिंह उनसे दूर हो गईं।