'बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसी टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सारा खान का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2007 में स्टार प्लस पर आए सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में सारा खान ने साधना का किरदार निभाया था। इस सीरीयल से उन्हें घर घर में लोकप्रियता हासिल हुई। उनकी छवि एक सीधी साधी बहू की थी जो अपने परिवार के प्रति समर्पित रहती है। सारा इस सीरियल के जरिए कम समय में ही बेहद पॉपुलर हो गई थीं।
सारा खान आज मना रहीं अपना 32वां जन्मदिन
6 अगस्त 1989 को भोपाल में जन्मी सारा खान बचपन से ही ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थीं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग के जरिए की थी। सारा बिग बॉस 4 का हिस्सा भी रह चुकी हैं और यहां हुई कई कंट्रोवर्सीज ने उन्हें और ज्यादा फेमस बना दिया। सारा की कंट्रोवर्शियल लाइफ पर एक नजर...