फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: अब कहां है जीन्स फिल्म का ये एक्टर? इनके साथ ही ऐश्वर्या ने की थी सुपरहिट फिल्म

Tue, 06 Apr 2021 09:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत और ऐश्वर्या राय बच्चन
साउथ फिल्मों में वैसे तो कई एक्टर्स हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा की हीरोइनों के साथ रोमांस किया है लेकिन प्रशांत जब पर्दे पर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के साथ उतरे तो हर कोई उनकी तारीफ करता रह गया। प्रशांत का छह अप्रैल को जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1973 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता थियागराजन तमिल सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशक रहे हैं। चलिए आपको प्रशांत से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताते हैं जो शायद आपने पहले ना सुनी हो।
विज्ञापन

2 of 5
प्रशांत
प्रशांत बचपन से ही फिल्मी परिवेश में पले बढ़े और इसी वजह से उन्होंने एक्टर बनने की ठानी। पिता की तमिल इंडस्ट्री में काफी चलती थी इसलिए उन्हें ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। प्रशांत ने साल 1990 में तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म vaigasi poranthachu से सिनेमा में डेब्यू किया। उस वक्त वे महज 17 साल के थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रशांत
30 साल से ज्यादा के फिल्मी करियर में प्रशांत तमिल तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि Thiruda Thiruda (1993) से उन्हें काफी शोहरत मिली। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में थोली मुधु (1993), रासा मंगन (1994), Aanazhagan (1995), कृष्णा (1996), जीन्स (1998), चॉकलेट (2001), विजेता (2003), शॉक (2004), लंदन (2005) और पोन्नार शंकर (2011) शामिल हैं। बता दें, प्रशांत ज्वैलरी मार्ट के मालिक हैं। वह एक प्रशिक्षित पियानोवादक भी हैं।
 

4 of 5
प्रशांत
साल 1998 में आई फिल्म जीन्स में प्रशांत ऐश्वर्या के साथ दिखाई दिए। 90 के दशक में प्रशांत की लोकप्रियता चरम पर थी। शंकर के निर्देशन में बनी जीन्स फिल्म ने प्रशांत के सुपरस्टारडम को और बढ़ाया। वे कमल हसन के बाद मणिरत्नम और शंकर दोनों के साथ काम करने वाले दूसरे तमिल हीरो बने। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत
प्रशांत सिर्फ तमिलनाडु में ही लोकप्रिय नहीं थे, बल्कि तमिल आबादी वाले देशों जैसे सिंगापुर, मलेशिया और श्रीलंका में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी थी। हालांकि साल 2000 के बाद उनके स्टारडम में धीरे-धीरे कमी आने लगी। इसके पीछे की वजह गलत फिल्मों का चयन बताया जाता है। 2006 में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और 2011 में दोबारा वापसी की। बीते दिनों खबर थी कि वे हिन्दी फिल्म अंधाधुन की रीमेक बनाने जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें