फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग के दौरान कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित चाहते थे पाकिस्तानी, इस वजह से लोग कहते हैं दूसरी मधुबाला

Wed, 15 May 2019 08:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
माधुरी दीक्षित
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का 15 मई को जन्मदिन होता है। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 52 साल की होने जा रहीं माधुरी पद्मश्री भी हैं। एक बेहतरीन कलाकार से बढ़कर वह बेहतरीन इंसान हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के पास माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले के कॉलेज से पढ़ाई की है। माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
विज्ञापन

3 of 10
माधुरी दीक्षित
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था। हाल ही में माधुरी अनिल कपूर के साथ 'टोटल धमाल' में और संजय दत्त के साथ 'कलंक' में नजर आई थीं।

4 of 10
Madhuri dixit, Vinod Khanna - फोटो : social media
1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। बता दें कि इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद माधुरी ने कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन

5 of 10
Madhuri Dixit
माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे लेकिन फिर 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम आया था। इसके बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना ली।
विज्ञापन

6 of 10
madhuri dixit - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित के दीवानें सिर्फ इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो।
विज्ञापन

7 of 10
माधुरी दीक्षित
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'बेटा' की पहली पसंद श्री देवी थी लेकिन किन्ही कारणों से 'सरस्वती' का रोल माधुरी दीक्षित के हाथ आया और रातों रात माधुरी दीक्षित, माधुरी से 'धक-धक गर्ल' बन गईं। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए माधुरी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर – फीमेल का अवार्ड दिया गया।  यह फिल्म पांच फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के साथ ही साल 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

8 of 10
madhuri dixit
बॉलीवुड में उस वक्त केवल माधुरी दीक्षित ही ऐसी अदाकारा थीं जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे...' को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने जो भारी भरकम लंहगा पहना था उसकी कीमत 15 से 20 लाख के बीच थी।

9 of 10
madhuri dixit - फोटो : file photo
तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। आमिर के साथ दिल, सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन', तो शाह रुख़ के साथ 'दिल तो पागल है' जैसी कामयाब फिल्में दे चुकीं माधुरी ने अपने समय के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। 
विज्ञापन

10 of 10
माधुरी दीक्षित, मधुबाला
मधुबाला की तुलना कई बार माधुरी दीक्षित से होती रही है। उसका पहला बड़ा कारण है मोहक मुस्कान की मल्लिका मधुबाला की मिलियन डॉलर्स स्माइल। कुछ-कुछ ऐसी मुस्कराहट माधुरी दीक्षित में भी देखने को मिलती है। उनकी खिलखिलाहट गजब की है। माधुरी दीक्षित भी अपनी तुलना मधुबाला से होने पर खुद को धन्य मानती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें