Madhuri Dixit
- फोटो : file photo
तेजाब (1988)
किरदार: मोहिनी
माधुरी दीक्षित को जिस एक फिल्म ने रातोंरात नंबर वन की कुर्सी पर लाकर बिठा दिया वह फिल्म रही निर्देशक एन चंद्रा की 'तेजाब'। अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में माधुरी की जोड़ी बनी। फिल्म में उनका नाम है मोहिनी। जो एक तड़ीपार मुन्ना से प्रेम करती है। फिल्म में किरण खेर और सुरेश ओबेरॉय के भी दमदार किरदार रहे। 'तेजाब' का म्यूजिक सुपर हिट रहा और माधुरी पर फिल्माए गए गाने, एक दो तीन, ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रिकॉर्ड इस फिल्म ने और भी तोड़े। फिल्मफेयर पुरस्कारों में इसे 12 कैटेगरीज में नॉमीनेशन मिला। अनिल कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाया और पहली बार माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमीनेशन इसी फिल्म में मिला। फिल्म तेजाब सिनेमाघरों में 50 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक चली।