अनिल और सुनीता
- फोटो : Instagram
आगे अनिल ने लिखा कि, 'मुझे याद है कि जब मैं उनके घर गया और उन्हें दुल्हन के लिबाज में देखा तो वो हंस रही थी। मेरी आंखों में आंसू आ गए। खुशी और बैचेनी के आंसू। हमारी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। ना हमारी शादी बहुत बड़ी हुई थी और ना ही हम हनीमून पर गए इस बात के लिए आज भी वो मुझे चिढ़ाती है'।अनिल ने कहा कि, 'कई लोगों ने ये भविष्यवाणी की थी कि जल्द शादी करने से मेरा करियर खराब हो जाएगा, लेकिन मैं हमारी जिंदगी का एक भी दिन तुम्हारे बिना रहकर बर्बाद नहीं करना चाहता था'।