फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrapali Dubey कभी ऐसी दिखती थीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निरहुआ का साथ मिलते ही बदल गया रंग रूप, देखें तस्वीरें

Mon, 11 Jan 2021 10:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। आज आम्रपाली दुबे अपना जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली आज 34 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर
फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं। तब से अब तक आम्रपाली का लुक काफी बदल गया है। आम्रपाली की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली “मेरा नाम करेगी रोशन” सीरीयल में भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही भोजपुरी सिनेमा को मिली एक सुपरहिट जोड़ी।

4 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। करीब छह साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सफल जोड़ी बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
अपनी सुंदरता, क्यूटनेस, और एक्टिंग स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली आम्रपाली टीवी और फिल्म जगत की सबसे सफल और जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम्रपाली दुबे और निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा में रहती हैं। हालांकि निरहुआ शादी शुदा हैं लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनका गहरा रिश्ता है। ये रिश्ता दोस्ती का है या कुछ और इसपर दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के लिए दोनों का प्यार जरूर जाहिर होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें