फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा के परिवार के सदस्यों ने कोरोना को दी मात, अभिनेत्री ने कहा- ‘असहाय महसूस कर रही थी’

Mon, 11 Jan 2021 10:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के सदस्यों के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : instagram/realpz
अभिनेत्री प्रीति जिंटा के परिवार के कई सदस्य पिछले महीने कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। अब उनका टेस्ट निगेटिव आया है। परिवार के सदस्यों के ठीक होने पर प्रीति ने सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। वह कहती हैं कि जब वह परिवार से दूर थीं तो वह अपने आपको बहुत असहाय सा महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : instagram/realpz
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। प्रीति लिखती हैं कि 'तीन हफ्ते पहले मेरी मां, भाई, उनकी पत्नी, बच्चे और मेरे अंकल सभी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। अचानक से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों ने एक नया अर्थ ले लिया। मैं अमेरिका में असहाय और शक्तिहीन महसूस कर रही थी। यहां से बहुत दूर वह अस्पताल में इससे जूझ रहे थे।‘
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagra: @realpz
प्रीति जिंटा लिखती हैं कि 'मैं भगवान का और सभी डॉक्टर्स और नर्सों की आभारी हूं जिन्होंने पूरे जी जान से मेहनत की और उनकी देखभाल की। वह सभी लोग जो कोविड को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं कृपया सतर्क रहिए। यह रातों रात हो सकता है। अपना ध्यान रखिए। मास्क पहनिए और नियमों का पालन करिए।'

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagra: @realpz
प्रीति ने बताया कि 'आज मुझे पता चला है कि सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। आखिरकार मैं सो सकती हूं और चिंता करना बंद कर सकती हूं। अब नया साल मुझे नया साल जैसा लग रहा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शादी के बाद प्रीति जिंटा अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। वह आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म भैयाजी सुपरहिट में दिखी थीं। खबरें हैं कि ऋतिक रोशन जिस वेब सीरीज के साथ अपना वेब डेब्यू करने जा रहे हैं उसे प्रीति जिंटा प्रोड्यूस करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें