बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान इस साल अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अपने इस खास दिन से पहले एक्टर को आज तक का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया है। दरअसल, ड्रग्स क्रूज मामले में कई दिनों से जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण उन्हें शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा।
दरअसल, आर्यन खान ड्रग्स मामले में बीते 25 दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद थे। हालांकि, अब उन्हें मामले में जमानत मिल चुकी है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को भी बेल मिल गई है। आर्यन खान की जमानत की यह खबर आर्यन समेत पूरे खान परिवार के लिए राहत की बात है। ऐसे में अब शाहरुख के घर मन्नत में खुशी का माहौल है।