साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 9 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। हंसिका का जन्म 1991 में बिजनेसमैन प्रदीप मोटवानी के घर पर हुआ था।
विज्ञापन
2 of 7
hansika motwani
- फोटो : social media
हंसिका का परिवार बुद्घिस्म को फॉलो करता है। उनकी पढ़ाई मुंबई के पोदार इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। हंसिका तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। कई टीवी शो करने के बाद साल 2003 में हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था।
विज्ञापन
3 of 7
Hansika Motwani
- फोटो : twitter
इस फिल्म में हंसिका चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद साल 2007 में हंसिका हीमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में दिखीं। इसमें वो बतौर लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म भी हिट गई थी। इसी साल उन्होंने साउथ की फिल्म 'देसमुदुरु' में काम किया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
4 of 7
Hansika Motwani
- फोटो : twitter
जब हंसिका 13 साल की थीं तभी उन्होंने 'पुरी जगन्नाध' में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। 'देसमुदुरु' के बाद हंसिका की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। 'कोई मिल गया' के बाद जब हंसिका 'आपका सुरूर' में नजर आईं तो लोग हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
Hansika Motwani
- फोटो : twitter
इस फिल्म के वक्त हंसिका सिर्फ 16 साल की थीं और उन्होंने 18 साल बड़े हीमेश रेशमिया के साथ रोमांस किया था। हंसिका मोटवानी का नाम काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी आया। उनकी लाइफ की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी तब हुई जब उनका बाथरूम एमएमएस लीक हो गया। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
6 of 7
hansika motwani
इस पर हंसिका ने कहा था कि ऐसे वीडियो रेप से भी ज्यादा बदतर होते हैं। लेकिन हंसिका इन सब से टूटी नहीं। हंसिका सबसे कम उम्र की ऐसी पहली हीरोइन हैं जिनके फैंस ने मदुरई में उनके नाम का मंदिर बनवाया है। यहां हंसिका की मूर्ति लगाई गई है।हंसिका फिल्मों के अलावा 'चेन्नई टर्न्स पिंक' की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो हंसिका के पिता ने उनके जन्म के कुछ समय के बाद ही उनकी मां को छोड़ दिया था और विदेश में शिफ्ट हो गए थे। हंसिका का कहना है कि वो सिर्फ अपनी मां की बेटी हैं। हंसिका सोशल वर्क भी खूब करती हैं। उन्होंने 30 ऐसी महिलाओं के इलाज का खर्चा उठाया था, जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर था। साल 2014 में हंसिका का नाम फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हो चुका है।