फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: क्या विक्की कौशल-कटरीना की शादी में परफॉर्म कर रहे हैं गुरदास मान? जानिए क्या कहा

Tue, 07 Dec 2021 05:29 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को जयपुर में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। विक्की कौशल और कटरीना की शादी से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिनमें गायक गुरदास मान भी शामिल हैं। दरअसल, विक्की कौशल अपना आदर्श गुरदास मान को ही मानते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
गुरदास मान
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरदास मान ने फोटो खिंचवाई और मीडिया से भी बातचीत की। दरअसल, उनके इस शादी में परफॉर्म करने की अफवाहें भी उड़ी थी। एक पैपराजी अकाउंट पर भी उनके शादी में परफॉर्म करने को लेकर यूजर्स कमेंट कर रहे थे।

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, गुरदास मान ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए साफ किया कि वह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में 'पारिवारिक मित्र' के रूप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं एक दोस्त के रूप में आया हूं। परिवार के एक दोस्त के तौर पर विक्की और कटरीना कैफ की शादी में शिरकत करूंगा। गौरतलब है कि गुरदास मान इससे पहले कई हाई-प्रोफाइल शादियों में परफॉर्म कर चुके हैं, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दिल्ली में रिसेप्शन भी शामिल है।

 

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में गुरदास मान को अपना आदर्श बताया था। उन्होंने कहा था कि वह मसान फिल्म की रिलीज के बाद गुरदास से मिले और उन्हें बताया कि बचपन से ही वह उनके आदर्श हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें पांच सौ रुपये का नोट मिला। उन्होंने यह भी कहा कि यह नोट उन्होंने अपने बटुए में अब तक संभाल कर रखा है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का जश्न 7-9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगा। इस रॉयल वेडिंग के लिए नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी माथुर, शरवरी वाघ और शंकर महादेवन जैसी कई हस्तियां जयपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें