अपने से पांच साल बड़ी कटरीना कैफ से गुरुवार को शादी करने जा रहे विक्की कौशल ने देश के तमाम धुरंधर ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां गलत साबित कर दी हैं। कटरीना कैफ से उनके प्यार के चर्चे दो साल पहले से ही होने शुरू हुए थे हालांकि दोनों एक दूसरे के करीब आना काफी पहले से शुरू हो चुके थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो की दो क्लिपिंग भी खूब वायरल हो रही हैं,जिनमें इन दोनों सितारों ने एक दूसरे के लिए प्यार का इशारों इशारों में इजहार कर दिया था। 33 साल के विक्की कौशल और 38 साल की कटरीना कैफ की शादी के कयास जब लगने शुरू ही हुए थे तो देश के तमाम दिग्गज ज्योतिषयों ने दोनों का शादियां होने की बात को अपनी गणना के हिसाब से नकार दिया था।