हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अहम जगह बनाने वाली मृणाल ठाकुर का जल्द ही एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'गुमराह' में। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही भव्य तरीके से मुम्बई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर और रोनित रॉय भी मौजूद रहे।