कहते हैं जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है हम तो केवल उसपर अमल करते हैं। एक कहावत काफी मशहूर है कि जोड़ियां बनती स्वर्ग में हैं, लेकिन इन्हें निभाना धरती पर पड़ता है। अक्सर आपने लोगों को शादी के लिए जद्दोजहद करते जरूर देखा होगा। कोई अरेंज मैरिज करता है तो कोई लव मैरिज। किसी का प्यार मुकम्मल हो जाता है तो कोई इसके लिए जिंदगी भर तड़पता रहता है। होता वही है, जो नसीब में ऊपर वाले ने लिखा है, क्योंकि जोड़ियां तो वही बनाता है। भगवान जिसकी किस्मत में जिसे लिखता है वो उसे कैसे न कैसे भी करके मिल ही जाता है। आम इंसान ही नहीं बल्कि बड़ी बड़ी हस्तियों पर भी ये बात लागू होती है। क्योंकि हमारी तरह वे भी तो इंसान ही हैं। इस दुनिया में कई हस्तियां ऐसी हुईं जिनके प्यार की गूंज गली-गली में सुनाई दी। और उन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपने प्यार को हासिल कर लोगों को ये कहने के लिए मजबूर कर दिया कि उनकी जोड़ी खुद रब ने बनाई है। इनमें दुनिया के धुरंधर क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। आज हम इस लेख के माध्यम से बात करेंगे विराट और अनुष्का के विरुष्का बनने के सफर की, जानेंगे दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी और उनकी पहली मुलाकात कब, कहां और कैसे हुई...