एक्टर गुलशन देवैया को हाल ही में वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में देखा गया, जिसमें उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें समीक्षकों और दर्शकों दोनों से काफी प्रशंसा मिली। गुलशन की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गुलशन देवैया ने अब शाहरुख खान के मन्नत में बिताए पलों को याद किया है और कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।