देव आनंद,किशोर साहू, वहीदा रहमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक पी एल संतोषी की फिल्म ‘हम एक हैं’ से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले अभिनेता देव आनंद की गिनती बीते दौर के दिग्गज फिल्म कलाकारों में होती है। देव आनंद, दिलीप कुमार और राज कपूर की तिकड़ी दुनिया भर में तब मशहूर हुई। देव आनंद ने जीनत अमान, टीना मुनीम और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों को हिंदी सिनेमा में शोहरत दिलाई। ‘गाइड’ जैसी दुनिया भर में मशहूर हुई फिल्म बनाई। फिल्में तो उनकी कतार से हिट रही हैं। लेकिन, इन सारी हिट फिल्मों से भी ज्यादा हिट जो एक नाम रहा, वह है देव आनंद।