गोविंदा ने फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी के साथ-साथ डांस से भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनके डांस का एक खास स्टाइल रहा है। जिस परफेक्शन के साथ वह नाचते हैं, उसे देखकर अक्सर अंदाजा लगाया जाता है कि यह कौशल उनका अपना है या उन्होंने डांस के शौक के चलते इसे निखारा होगा! मगर, गोविंदा ने डांस शौक नहीं, बल्कि मजबूरी के चलते सीखा। इसका खुलासा हाल ही में उन्होंने खुद किया है।