फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Search 2023: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बनी जवान, ओटीटी लिस्ट में शाहिद की फर्जी ने किया टॉप

Mon, 11 Dec 2023 03:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान और फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
 सुपरस्टार शाहरुख खान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ गूगल पर भी राज किया। सोमवार को गूगल ने 2023 में टॉप ट्रेंडिंग खोजों की घोषणा की, जहां फिल्म क्षेत्र में इस साल की शाहरुख की दोनों रिलीज फिल्म 'पठान' और 'जवान' का दबदबा देखने को मिला। 'डंकी' की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने एक और उपलब्धि हासिल कर अपने फैंस को भी उत्साहित कर दिया है। आइए जानते हैं और कौन सी फिल्मों ने लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान फिल्म जवान का लुक - फोटो : social media
'इंडियाज ईयर इन सर्च 2023' पर प्रकाश डालने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, 'जवान' ने टॉप ट्रेंडिंग स्थानीय फिल्म सर्च और विश्व स्तर पर नंबर 3 टॉप ट्रेंडिंग फिल्म सर्च में अपनी खास जगह बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'गदर 2' और 'पठान' ने भी स्थानीय और दुनिया भर में ट्रेंडिंग फिल्मों के रूप में खास स्थान हासिल किया है।

Bollywood: भारी भरकम लहंगा छोड़ इन हसीनाओं ने साड़ी में लिए सात फेरे, फैंस को खूब भाया इनका ब्राइडल लुक
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता एटली की 'जवान' वैश्विक स्तर पर टॉप 3 में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय प्रोजेक्ट नहीं थी। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की चार्टबस्टर 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रैक 'केसरिया' भी इस दौड़ में शामिल रही थी। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित और अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया यह गाना विश्व स्तर पर खोजे जाने वाले गानों में रैंक 2 स्थान पर पहुंच गया।

विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी गूगल सर्च में अपनी खास जगह बनाई है। कियारा, जो लगातार हिट और प्रशंसित फिल्मों के साथ अपनी लोकप्रियता के मामले में आगे बढ़ रही हैं, भारत में ट्रेंडिंग लोगों की सूची में टॉप पर रहीं और उन्हें टॉप ट्रेंडिंग वैश्विक अभिनेत्रियों की सूची में भी स्थान मिला।

Article 370: अनुच्छेद 370 पर आए फैसले पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो ''बार्बी बनाम ओपेनहाइमर" की लड़ाई में बार्बी ने भारत में अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन सर्च में अपनी जगह बनाई है। वहीं, ओटीटी पर 'फर्जी' ने टॉप में अपनी जगह बनाई है। ट्रेंडिंग खोजों के मामले में, अभिनेता सतीश कौशिक के निधन को चौथा स्थान मिला। अभिनेता का मार्च में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें