फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: डांडिया क्वीन के साथ नवरात्रि मनाने पहुंचीं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

Wed, 28 Sep 2022 12:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना, फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'गुडबाय' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इसी बीच रश्मिका अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि मनाने पहुंची थीं। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर फाल्गुनी पाठक के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
दरअसल, रश्मिका मंदाना अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी सिलसिले में वह मुंबई में नवरात्रि के मौके पर रखी गई डांडिया नाइट में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रश्मिका ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, तो फाल्गुनी पाठक ब्लैक और गोल्डन आउटफिट पहने हुए हैं। दोनों स्टेज पर मौजूद हैं और पीछे लोगों की भीड़ नजर आ रही है। 

Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट

 
विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फाल्गुनी पाठक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई में डांडिया और मेरे प्यारों के साथ एक प्यारी सी शाम बिताई...नवरात्रि की शुभकामनाएं।' इसके साथ रश्मिका ने फाल्गुनी को भी टैग किया है। वहीं, फाल्गुनी ने भी रश्मिका के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला

विज्ञापन

4 of 4
गुडबाय फिल्म, फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और सुनील ग्रोवर नजर आने वाले हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से फाल्गुनी पाठक भी अपने गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, फाल्गुनी के गाने का नेहा कक्कड़ ने रीमेक किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया था। इसके बाद दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई थी। 

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का बिग बी के नाम भावुक नोट, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया अंकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें