टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 शुरू होने वाला है। बीते दिन ही सीजन 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सलमान खान ने शो का एलान कर दिया है। 'बिग बॉस 16' में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स का अब तक खुलासा नही हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इस शो के पुराने खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 'बिग बॉस' के हर सीजन में ऐसी अभिनेत्रियां नजर आई हैं, जिन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचाया है। आइए आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस' में अपने बिकिनी लुक से आग लगा दी थी।