फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Genelia D'Souza: सीएम का बेटा होने की वजह से रितेश देशमुख को अनदेखा करती थीं जेनेलिया, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Wed, 05 Aug 2020 03:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया डिसूजा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपनी पहली ही फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया। जेनेलिया का जन्म पांच अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की है। शादी के बाद जेनेलिया फिल्मों में कम ही दिखाई दी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
जेनेलिया डिसूजा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में एक चुलबुली से लड़की जेनेलिया डिसूजा को पहली बार लोगों ने पर्दे पर देखा था। फिल्म का नाम था 'तुझे मेरी कसम'। इसमें उनके साथ अभिनेता रितेश देशमुख थे। इसके बाद जेनेलिया ने 'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स' और 'तेरे नाल लव हो गया' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा जेनेलिया ने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी फिल्में भी की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जेनेलिया डिसूजा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद एयरपोर्ट पर जेनेलिया पहली बार रितेश देशमुख से मिली थीं। उस वक्त रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें अनदेखा करती रहीं। उनको लगता था कि एक मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते रितेश का व्यवहार दबंग किस्म का होगा। इस बात का खुलासा रितेश ने एक इंटरव्यू में किया था।

4 of 5
जेनेलिया डिसूजा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सेट पर जब जेनेलिया, रितेश से मिलीं तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो वो जेनेलिया को मिस करने लगे। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई। जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया। दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनेलिया डिसूजा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही रितेश और जेनेलिया सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था। 2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे, उस वक्त एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुईं। आखिरकार तीन फरवरी 2012 को वो शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें