पोर्नोग्राफी मामले में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही इस केस में आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर शर्लिन चोपड़ा के तंज कसने पर अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ शिल्पा के बचाव में सामने आई हैं। गहना ने शर्लिन को फटकार लगाते हुए उनकी इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने यह तक कहा कि राज कुंद्रा की 'पूजा' करने की बजाय शर्लिन उन पर पोर्न रैकेट चलाने का आरोप लगा रही हैं। गहना के मुताबिक, शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए घसीटा था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि शर्लिन की मुलाकात राज से ढाई साल पहले ही हुई थी, लेकिन वह 2012 से 'पोर्न और अश्लील कंटेंट' बना रहीं थी। बता दें कि राज को पोर्नोग्राफी मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके करीब 2 महीने बाद उन्हें 20 सितंबर को जमानत मिली है। वहीं, गहना भी इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के साथ ही इस फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की फिल्मों का स्तर पर भी दिन पर दिन विशाल होता जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए लगाए विशाल सेट्स के बाद यशराज फिल्म्स ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए दुनिया की चंद बेहतरीन लोकेशंस का चुनाव इसकी शूटिंग के लिए किया और अब बारी कंपनी की एक और फिल्म ‘पठान’ की है। निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के लिए भी कुछ ऐसी लोकेशंस की पहचान की है जिन्हें हिंदी सिनेमा में अब तक पहले कभी नहीं देखा गया। आदित्य और सिद्धार्थ इससे पहले फिल्म ‘वॉर’ में भी दर्शकों को पहले कभी न देखे गए शानदार और नयनाभिराम दृश्यों से रोमांचित कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ के बाकी बचे एक गाने की शूटिंग यूरोप के सबसे महंगे और बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक मल्लोर्का में होने जा रही है। इस शूटिंग के लिए फिल्म के दोनों सुपरसितारे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुंबई से रवाना हो गए हैं।
इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक करन कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के अलग होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी निराश हो गए थे। अचानक लिए इस फैलसे ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस रिश्ते को खत्म करने को लेकर अनुषा कई बात की। करन और अनुषा के ब्रेकअप हुए करीब एक साल हो गया है। वहीं, ब्रेकअप के एक साल बाद अब अनुषा ने फिर से करन से अलग होने के बारे में खुलकर बात की। दरअसल, अनुषा ने एक फैन के पूछने पर इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्वैश्चन- आंसर सेशन के दौरान पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया। फैन ने पूछा- अगर आप बता सकें तो आपके करन से ब्रेकअप की वजह क्या है? अनुषा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें करन के प्यार की जगह सेल्फ लव को चुना। सवाल का जवाब देते हुए अनुषा ने कहा कि ‘हमें ज्यादा प्यार, खुशी और ईमानदारी की जरूरत होती है और ये खुद को प्यार करने से शुरू होता है, इसलिए मैंने खुद को चुना। बस इतनी सी बात है’। इस सवाल के जवाब को अनुषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया।
टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद से नीरज चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी बीच नीरज डांसिंग रियलिटी शो डांस+6 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। वहीं, शो प्रसारित होने से पहले इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो में पहुंचे नीरज काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीरज का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है। इसे देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो पर नीरज सभी के साथ काफी एंजॉय करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में नीरज शो की जज शक्ति मोहन को प्रपोज करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शो में पहुंचे नीरज शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ डांस करते भी नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल शो के इन प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में नीरज चोपड़ा अपने अंदाज में शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पहले राघव शक्ति के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बाद में शक्ति खुद ही नीरज से मंच पर उनको प्रपोज करने की रिक्वेस्ट करती हैं, ताकि राघव उनसे यह सीख सके।
बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक फिर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल, हाल ही में रिया अंधेरी स्थित एक स्टूडियो के बाहर देखी गईं, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन बिग बॉस के घर की सदस्य बन सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, स्टूडियो के बाहर रिया के स्पॉट होने के बाद से ही इस खबर को कंफर्म माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही स्टूडियो था जहां बिग बॉस 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दलजीर कौर को देखा गया था। ऐसे में रिया का इस स्टूडियो के बाहर दिखने पर इसे बिग बॉस 15 के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।
अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज कर चुकी लता मंगेशकर को सन 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। लता मंगेशकर ऐसी जीवित हस्ती हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं। लता मंगेशकर के लिए गाना पूजा के समान है इसलिए रिकॉर्डिंग के समय वो हमेशा नंगे पैर ही गाती हैं। अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी ने अपनी आवाज से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उन्हें देश दुनिया से बधाई के संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। आपकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति आपकी विनम्रता और जुनून के लिए आपका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, आपका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स ने 'मार्क ऑफ शमशेरा' में उनके फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया है। इस तस्वीर में रणबीर लंबे बालों के साथ किसी योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड एक्शन-एडवेंचर पीरियड ड्रामा है, जिसे करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। बता दें कि ये फिल्म 1800 के दशक कि एक डकैत जनजाति के बारे में है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वह शमशेरा और उनके पिता के रूप में दो भूमिकाओं को निभा रहे हैं। वहीं वाणी कपूर एक नर्तकी की भूमिका में हैं, जो शमशेरा की प्रेमिका है और संजय दत्त प्रतिपक्षी की भूमिका निभाएंगे।
हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ब्रांड कहलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस ब्रांड वैल्यू का इस साल फिल्म ‘बेलबॉटम’ में जो पहला नतीजा आया है, उसने उनकी निर्माणाधीन और रिलीज के लिए तैयार फिल्मों के निर्माताओं की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। फिल्म ‘बेलबॉटम’ से पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होकर भी फ्लॉप हो चुकी है और अब यहां मुंबई में उनकी एक और फिल्म की सीधे ओटीटी रिलीज की चर्चाएं मंगलवार सुबह से चल रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की पूरी हो चुकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए इस साल के बाकी महीनों से लेकर अगले साल के आखिर तक कोई ढंग की रिलीज डेट नहीं मिल रही है और इसी के चलते अब ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद उन्होंने बीच में काफी दिनों तक इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। लेकिन, फिर धीरे-धीरे वो एक बार फिर से एक्टिव हुईं और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करने लगीं। अब उन्होंने अपनी बेटी समीशा के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो अपलोड किया है, जिसे प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है। वीडियो में शिल्पा और उनकी बेटी समीशा ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है। शिल्पा और समीशा ने मैचिंग प्रिंटेड लॉन्गवियर और कोरल शेड में हेयरबैंड पहने हुए हैं। यह वीडियो तस्वीरों का कोलाज है। जिसमें शिल्पा ने बेटी समीशा को गोद में उठा रखा है और वो उसके साथ खेल रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काफी हरियाली दिख रही है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने जुड़ना और जीतना लिखा है। वीडियो में उनकी बेटी समीशा और शिल्पा दोनों ही काफी खुश नजर आ रही हैं।
फिल्म चांदनी बार को रिलीज हुए 20 साल हो गये हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने तब्बू को ध्यान में रखकर लिखा था। फिल्म का निर्माण बेहद कम बजट में हुआ था। मधुर भंडारकर का कहना है कि जितने की फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर की ड्रेस का बजट था, उससे कम बजट में ये फिल्म बन गई थी। फिल्म ‘चांदनी बार’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।मधुर भंडारकर का कहना है कि प्रोड्यूसर्स फिल्म चांदनी बार में आइटम नंबर रखना चाहते थे। लेकिन, मैं ऐसा नहीं चाहता था जिसके कारण बात बन नहीं पा रही थी। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म को अपने हिसाब से बनाना चाहता था। इस फिल्म को मैंने बहुत कम बजट में बनाया।