अमृता राव
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
अमृता राव के मुताबिक, डायरेक्टर ऐसा परफॉर्मेंस चाहता था कि ऑडियंस का माइंडसेट इंटरवल में डिवाइड हो जाए। उन्होंने कहा, निर्देशक कुछ ऐसा चाहते थे कि फिल्म के बीच में लड़कियां कहें कि पायल ने बहुत अच्छा किया, वहीं लड़के कहें कि पायल ने गलत किया। उन्होंने बताया, डायरेक्टर मुझसे असल में शाहिद को थप्पड़ मारने को कह रहे थे। उनका कहना था कि मुझे बिल्कुल रियल दिखना है, नो एक्टिंग।