फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभार: बेटे के जन्म के बाद गीता बसरा ने शेयर की खास वीडियो, लिखा- अब जीवन पूरा है

Mon, 12 Jul 2021 09:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है और कपल 10 जुलाई को माता-पिता बने हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है और हरभजन सिंह ने ये खुशखबरी खुद फैंस से साझा की थी। अब गीता बसरा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए सभी का आभार जताया है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक झूला दिख रहा है और उसमें बच्चे के कपड़े और टेडी बियर पड़े हुए है। साथ ही कपड़ों पर लिखा है, बॉर्न इन 2021, बेबी प्लाहा।

गीता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नए छोटे-छोटे हाथ थामने के लिए उसका प्यार ग्रैंड है। सोने की तरह कीमती है। एक शानदार गिफ्ट, बहुत खास और मीठा। हमारा दिल भरा है, हमारा जीवन पूरा है। हमें एक स्वस्थ बच्चे का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हम खुशी से अभिभूत हैं। अपने सभी फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस हरभजन और गीता को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे के जन्म की खुशखबरी देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा था, ‘हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सभी को शुक्रिया।’ 
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं। हरभजन सिंह का कहना है कि बेटे के जन्म के साथ ही उनका परिवार अब पूरा हो गया है। इससे पहले हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था।

4 of 5
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो हरभजन सिंह और गीता बसरा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन भज्जी और गीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की प्रेम कहानी लंदन से शुरु हुई थी, भज्जी जिस दौरान क्रिकेट खेलने लंदन गए थे। उसी दौरान उन्होंने गीता बसरा पर फिल्माया गया एक वीडियो सॉन्ग ‘वो अजनबी’ देखा।' तभी भज्जी गीता को अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने अपने एक दोस्त को बताया कि वे गीता से मिलना चाहते हैं। लेकिन उस वक्त उनके पास गीता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। हालांकि, भज्जी की बॉलीवुड में काफी जान पहचान थी, जिससे उन्हें गीता का नंबर मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीता बसरा-हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भज्जी ने गीता को मैसेज किया था। भज्जी को चार दिनों तक गीता के मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं मिला, लिहाजा वे काफी दुखी हो गए। लेकिन बाद में गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्डकप में जीत की बधाई दी।  गीता ने भज्जी को अपना दोस्त मानकर मैसेज किया कि उन्हें IPL की दो टिकट चाहिए और हरभजन ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी। फिर दोनों IPL के दौरान काफी गर्मजोशी के साथ मिले। भज्जी ने गीता को प्रपोज किया। गीता ने हरभजन के सामने ये शर्त रखी थी वे जल्द रिलेशनशिप में नहीं बंधना चाहती हैं। लेकिन फिर गीता भज्जी को चाहने लगीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। गीता हरभजन और उन्हें मिलाने के लिए मीडिया को भी अक्सर क्रेडिट देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें