फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना

Tue, 11 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 5
च‌ित्रा स‌िंह
गजल गायक चित्रा सिंह का नाम तो आपने सुना ही होगा। गजल सम्राट जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि चित्रा 27 साल बाद फिर से सुरों के साज छेड़ेंगी। साल 1990 में अपने बेटे विवेक की मौत के बाद उन्होंने गाना छोड़ दिया था। खबर के मुताबिक, चित्रा 15 अप्रैल को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में आयोजित संगीत समारोह में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना

2 of 5
च‌ित्रा स‌िंह
जगजीत सिंह और चित्रा ने मिलकर कई सक्सेसफुल म्यूजिक एल्बम दिए। जगजीत सिंह और चित्रा की शादी 1969 को हुई थी। ये चित्रा की दूसरी शादी थी। पहली शादी से चित्रा को एक बेटी मोनिका भी थी। मोनिका ने साल 2009 में सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन

बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना

3 of 5
च‌ित्रा स‌िंह
चित्रा और जगजीत के बेटे विवेक की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई थी। उस वक्त विवेक की उम्र 18 साल थी। बेटे की मौत के बाद चित्रा को ऐसा झटका लगा कि उन्होंने गाना छोड़ दिया। साल 2011 में जगजीत सिंह का भी निधन हो गया। तब से चित्रा अकेली जिंदगी गुजार रही हैं।

बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना

4 of 5
च‌ित्रा स‌िंह
चित्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब मैं 22 साल की थी तब मैंने पहली बार जगजीत सिंह का गाना सुना था। मुझे उनकी आवाज बिलकुल पसंद नहीं आई थी। लेकिन धीरे-धीरे मैं उनकी आवाज की दीवानी हो गई।' बता दें कि जगजीत सिंह चित्रा के गुरु भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना

5 of 5
च‌ित्रा स‌िंह
बेटे के जाने के बाद चित्रा के दिमाग पर इतना गहरा असर पड़ा था कि उन्हें काउंसलर की जरूरत पड़ गई थी। गाने के साथ चित्रा स्प्रिचुअलिटी पर भी ध्यान देती हैं। चित्रा के फिर से गाने की बात सुन उनके फैंस काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें