फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ट्रेनर को छोड़ विलेन के पीछे पड़े खूंखार भेड़िए, ऐन वक्त पर...

Tue, 11 Apr 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
मनोज बाजपेयी
हमें पर्दे पर तो फिल्म देखने में बड़ा मजा आता है लेकिन हम ये नहीं जानते कि उन्हें शूट करने के लिए हमारे चहेते सितारे कितनी मेहनत करते हैं। कभी-कभी तो एक्टर्स अपनी जान पर खेलकर फिल्म के सीन शूट करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'अक्स' की शूटिंग के दौरान..
विज्ञापन

2 of 6
अक्स फिल्म का पोस्टर
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'अक्स' में अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, नंदिता दास और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मनोज इस फिल्म में विलेन के किरदार में थे।

और पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बावजूद करना पड़ा था रेप सीन, रात भर रोती रही थी ये हीरोइन
विज्ञापन

3 of 6
मनोज बाजपेयी
फिल्म का सीन शूट करने के लिए उन्हें घने जंगलों में हथियार लेकर कुछ भेड़ियों के पीछे भागना था। सीन काफी नॉर्मल था लेकिन इस सीन ने मनोज की जान खतरे में डाल दी थी।

4 of 6
मनोज बाजपेयी
सीन कुछ इस तरह शूट होना था कि भेड़िये अपने ट्रेनर के पीछे भागेंगे और उनके पीछे मनोज हथियार लेकर भागेंगे। कैमरे में केवल इतना दिखाना था कि मनोज भेड़ियों के पीछे भाग रहे हैं।

और पढ़ें- सलमान के चलते घुटनों पर बैठ फूट-फूटकर रोए थे करण जौहर
विज्ञापन

5 of 6
मनोज बाजपेयी
जब इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी अचानक एक भेड़िए ने पीछे मुड़कर मनोज बाजपेयी को देख लिया। मनोज के हाथ में हथियार देख भेड़िया उनके पीछे भागने लगा। भेड़िए को अपने पीछे आते देख मनोज के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनोज बाजपेयी
वह जल्दी से पलटे और अपनी जान बचाने के लिए अपनी वैन की तरफ भागे। मनोज जैसे-तैसे अपनी वैन में पहुंचे और तुरंत गेट बंद कर लिया। इस खतरनाक घटना से कुछ ऐसे खुद को बचाया था मनोज ने।

और पढ़ें- जब शूटिंग के दौरान फट गई थी हीरोइन की ड्रेस, ऐसे हुआ था हादसा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें