फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन केस में चुप्पी तोड़ेंगी गौरी और अशोक स्तंभ पर बोले अनुपम खेर, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 13 Jul 2022 08:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आर्यन खान, गौरी खान, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत भी राजनीति की ही तरह है। यहां रोज कुछ न कुछ होता रहता है। कभी कोई ट्रेलर रिलीज होगा, कभी गाना, कभी पोस्टर तो कभी फिल्म। सिने प्रेमी भी हमेशा ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि यहां आज क्या नया हुआ है। मनोरंजन की दुनिया में आज आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में कोर्ट ने उनको पासपोर्ट लौटाने की इजाजत दे दी है और कन्नड़ एक्टर पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई हैं। इसके अलावा और भी बहुत कुछ हुआ है, तो चलिए आपको बताते हैं आज की बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद एक और बड़ी राहत मिल गई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन की वह याचिका मंजूर कर ली है, जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया था। विशेष अदालत ने कोर्ट रजिस्ट्री को आर्यन खान का पासपोर्ट वापस करने का निर्देश दिया है। साथ ही आर्यन को विदेश यात्रा की अनुमति भी मिल गई है। बता दें कि अभिनेता के बेटे का पासपोर्ट ड्रग्स मामले में अदालत में पेश किया गया था।

Aryan Khan: आर्यन खान को वापस मिलेगा अपना पासपोर्ट, मुंबई के एक स्पेशल कोर्ट ने दिए निर्देश
विज्ञापन

3 of 11
करण जौहर, गौरी खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण के साथ वापस आ गए हैं। इस शो में वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत करते हैं और उनसे राज उगलवाते हैं। पिछले 18 साल से वह इस शो को होस्ट कर रहे हैं और लोगों तक एक्टर्स से जुड़ी मसालेदार बातें पहुंचा रहे हैं। इस शो में सेलिब्रिटीज ऐसी-ऐसी बातें बताते हैं, जो शायद ही किसी को पता हों। कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह धमाल मचा चुके हैं। इस शो में गौरी खान भी नजर आएंगी। शो को सातवें सीजन में गौरी खान के अलावा भावना पांडे और माहीप कपूर भी नजर आने वाले हैं। गौरी खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस शो में अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के बारे में भी बातें कर सकती हैं।

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के शो में नजर आएंगी गौरी खान, आर्यन खान ड्रग्स केस पर करेंगी बात!
 

4 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगों में काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- शिवा 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक मेगा बजट फैंटेसी फिल्म है, जिसकी कहानी हिंदू माइथोलॉजी से ली गई है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र का निर्माण कैसे हुए और इसे 'ब्रह्मास्त्र' क्यों कहा जाता है।

Brahmastra: ऋषि-मुनियों की तपस्या से हुई थी ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति, अयान मुखर्जी ने बताया इसके पीछे का रहस्य
विज्ञापन

5 of 11
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। तेलुगू फिल्म के हिंदी संस्करण में राजकुमार राव, विक्रम जयसिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं सान्या मल्होत्रा, तेलंगाना राज्य की होमिसाइड इंटरवेंशन टीम (HIT) के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने अभिनेत्री से पूछा कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं फिर भी मुंबई में अपना अधिकतर समय क्यों बिताती हैं। तब अभिनेत्री ने चौंका देने वाला खुलासा किया। पढ़िए..

Sanya Malhotra: दिल्ली गर्ल सान्या मल्होत्रा को अपने ही शहर में लगता है डर, बोलीं- शायद ही कोई महिला होगी...
विज्ञापन

6 of 11
राजकुमार राव, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अभिनेता राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'काई पो चे' में साथ दिखाई दिए थे और इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब राजकुमार राव ने पहली बार उनके निधन की खबर पर पहली बार बात की है।

Rajkumar Rao: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पहली बार बोले राजकुमार राव, कहा- 'मुझे तो पता ही....'
विज्ञापन

7 of 11
शिवरंजन बोलानवर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कन्नड़ एक्टर शिवरंजन बोलानवर पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उनके घर के बाहर हुआ। जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर गोलियां बरसा कर फरार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में एक्टर बाल-बाल बच गए।

Kannada Actor: कन्नड़ एक्टर शिवरंजन बोलानवर पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे अभिनेता

8 of 11
National emblem row - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ के अनावरण के बाद से ही राजनैतिक विवाद शुरू हो गया है। एक तरफ जहां विपक्षी दल अशोक स्तंभ में शेर की आकृति पर आपत्ति जताते हुए यह आरोप लगा रहे हैं कि इस नए राष्ट्रीय चिह्न में शेर को आक्रामक दिखाया गया है, जबकि असल चिह्न में शेर सौम्य दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सितारों तक कई लोग भाजपा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जी हां, राजनेताओं के बीच चल रही आलोचना के बीच, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। पढ़िए...

National Emblem Row: "अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो...", अशोक स्तंभ विवाद में अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब

9 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
छोटे पर्दे से अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, हालांकि उन्हें फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के चलते रिया हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बेंगलुरु में जन्मी रिया चक्रवर्ती की झोली में भले ही हिट फिल्में न हों लेकिन वह एक लैविश लाइफ स्टाइल जीती हैं और करोड़ों की संपत्ति मालिक हैं। साथ ही उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन है। तो चलिए जानते हैं रिया चक्रवर्ती की कितनी है नेटवर्थ।

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती का फिल्मों में नहीं चला जादू, फिर भी महीने में कमाती हैं लाखों; करोड़ों में है संपत्ति

10 of 11
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बीते दिनों से सामने आ रही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री जल्द ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ शादी करने वाली है। दोनों बीते कई समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इनकी शादी की खबरों ने इस तरह सुर्खियां बटोरी हो। लेकिन इन बारे में ना ही अथिया ने और ना ही राहुल ने कभी आधिकारिक या सार्वजनिक तौर पर कोई जानकारी दी। 


Athiya Shetty Wedding: के एल राहुल संग शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तीन महीने में मुझे….

विज्ञापन

11 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा किया है। जी हां, एनसीबी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत अन्य आरोपियों से कई बार गांजा खरीदकर अभिनेता सुशांत सिंह को दिया था। बता दें कि एनसीबी ने हाल ही में एनडीपीएस कोर्ट में सुशांत मौत मामले में 35 आरोपियों के खिलाफ मसौदा आरोप दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई। 


Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में एनसीबी का दावा, रिया चक्रवर्ती ने कई बार खरीदा था गांजा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें