अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। भले ही वह प्रत्यक्ष रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई नहीं हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। मसाबा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और अक्सर यहां अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। यूं तो उनकी तस्वीरों पर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं। मगर, सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रोल्स की भी कमी नहीं है। हाल ही में एक ट्रोल ने मसाबा पर भी निशाना साधने की कोशिश की, लेकिन मसाबा ने तीखा जवाब देकर उसकी बोलती बंद करा दी।